डलहौजी हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा प्यारा सा शहर है जो आने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है |

यह हनीमून मनाने के लिए हिमाचल की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है |

डलहौजी की खूबसूरती यहां के सुंदर  प्राकृतिक नजारे, नदियाँ, पहाड़, और घास के मैदान हैं |

खज्जियार- यह देवदार पेड़ों से घिरा  हुआ स्थान है यहां का प्राकृतिक नजारा बहुत ही सुंदर है तथा यहां आप पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग,आदि गतिविधियां कर सकते हैं |

पंचपुला झरना- यह  देवदार पेड़ों से गिरा हुआ हरा भरा बहुत खूबसूरत झरना  है जो है प्रमुख पर्यटक स्थलों की सूची में आता है

डैनकुंड पीक- यह डलहौजी में सबसे ऊंचा स्थान है जो बर्फ से ढकी चोटियों और हरे भरे वातावरण के लिए जाना जाता है |

चमेरा झील- चमरा झील में आप बोटिंग  करके अपने जीवनसाथी के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं |

सतधरा झरना - सात खूबसूरत झरनो के मिलने की वजह से इसका नाम सतधरा झरना पड़ा यह बर्फ से ढके पहाड़ो और देवदार पेड़ो से घिरा हुआ हैं |

कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य - यदि आप दोनों वन्य जीव प्रेमी हो तो यहाँ भालू, तीतर, तेंदुआ और हिमालयन ब्लैक मार्टन जैसे जानवरों को देख सकते हैं।

 माल रोड - डलहौजी में मॉल रोड को घूमना अपने आप में एक अनोखा अनुभव है। आप अपने पार्टनर के साथ शाम को मॉल रोड पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।