galapagos islands

गैलापागोस द्वीप समूह पयर्टको की बढ़ती संख्या के कारण प्रवेश शुल्क दोगुनी करेगा | 

गैलापागोस द्वीप समूह ज्वालामुखी द्वीपों का एक समूह है जो प्रशांत महासागर में भूमध्य रेखा के आसपास स्थित है | 

इक्वाडोर की मुख्य भूमि से लगभग 972 किलोमीटर पश्चिम में है। ये द्वीप यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हैं | 

इस द्वीप की  सबसे प्रमुख विशेषता इसका अनोखा वन्यजीवन है। जो पयर्टको की अत्यधिक भीड़ का कारण हैं | 

इक्वाडोर के पयर्टन मंत्रालय ने इस द्वीप की प्रवेश शुल्क को लेकर नयी घोषणा की हैं | 

घोसणा के तहत गैलापागोस द्वीप समूह में पयर्टको की बढ़ती संख्या कारण प्रवेश शुल्क दोगुनी कर दी गयी और यह घोषणा 1 अगस्त 2024 को प्रभावी होगी | 

1 अगस्त 2024

दक्षिण अमेरिकी व्यापार ब्लॉक मर्कोसुर के अन्य सदस्यों को छोड़कर, जिसमें अर्जेंटीना, ब्राजील और पेरू शामिल हैं, लगभग सभी देशों के नागरिकों के लिए प्रवेश शुल्क $100 से $200 तक होगा।

मार्कोसुर के सदस्यों को अब प्रति व्यक्ति 50 डॉलर के बजाय 100 डॉलर का भुगतान करना होगा। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे बिना किसी राष्ट्रीयता की चिंता के निःशुल्क यात्रा कर सकते हैं।

इक्वाडोर के पर्यटन मंत्री, नील्स ऑलसेन ने गैलापागोस कंजर्वेशन ट्रस्ट के साथ एक बयान में कहा, "भविष्य की पीढ़ियों के लिए इस अद्वितीय पारिस्थितिक प्रणाली की रक्षा और संरक्षण करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

1998 के बाद  गैलापोगास द्वीप की प्रवेश शुल्क में यह पहली वृद्धि हैं अतिरिक्त धनराशि का उपयोग द्वीपों के सरक्षण में किया जायेगा ऐसा पयर्टन मंत्री ने कहा हैं |