अब स्विट्जरलैंड जाने की जरूरत नही, इंडिया में ही बसता है एक मिनी स्विट्जरलैंड

गर्मी शुरू होते ही सबको हिल स्टेशन जाकर कुछ पल ठंडे शांती सुकून के बिताने का मन करता है।

कई लोग इस समय यूरोप जैसे ठंडे प्रदेशों में और खासकर स्विट्जरलैंड में घूमना पसंद करते है।

लेकिन अपने भारत में उत्तराखंड में एक हिल स्टेशन है जिसे उसकी खूबसूरती के कारण मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है।

 यह हिमालय पहाड़ काफी ऊंचाई पर स्थित उत्तराखंड का औली और घने जंगल एवम् मखमली घास मन लुभाता है।

यहां देश का सबसे आधुनिक स्कीइंग केंद्र है जहां स्कीइंग का भरपूर मजा आप ले सकते है।

औली से जोशी मठ तक 4 किलोमीटर लंबे रोप वे की सवारी कर हरियाली, हिमालय और ठंड हवाओं की भरपूर मजा ले सकते है।

 सिर्फ 15 किलोमीटर दूर सैलधर तपोवन में गर्म पानी का झरना बहेता है।

12 किलोमीटर दूर जोशीमठ है जो पवित्र बद्रीनाथ का प्रवेशद्वार है जो मंदिरों, मठों और स्मारकों के लिए काफी मशहूर है.

कुआरी बुग्याल  ट्रेकिंग करने वालो के बेस्ट जगह है।

औली से आप पहाड़ और कुदरत की खूबसूरती का एकदम नजदीक से अनुभव कर सकते है।