पंगी वैली की बर्फबारी की असीम खूबसूरती देखकर आप हो जायेंगे हैरान |

 हिमाचल प्रदेश अपनी सुंदरता के लिए  देश में नहीं विदेशो में भी बहुत ज्यादा फेमस हैं |

 यदि आप वैली घूमना चाहते हैं तो पंगी वैली जरूर घूमे यहाँ घूमकर आपको मजा आ जायेगा |

 यहाँ साल में लाखों की संख्या में सैलानी, कपल्स, दोस्त यहाँ घूमने के लिए आते हैं ।

यह घाटी बर्फीले पहाड़, मैदान और सेब के बागान के लिए बहुत ही फेमस हैं |

हुडान - यह घाटी पंगी घाटी में मौजूद छोटी घाटी है जिसमे तीन से चार गाँव हैं यह घाटी भी बर्फबारी से सफेद चादर से धक् जाती हैं जहाँ बहुत सारे लोग घूमने जाते हैं |

किल्लर - शिमला की तरह दिखाई देने वाला किल्लर पंगी का मुख्यालय हैं इसलिए अधिक लोकप्रिय हैं |

 सूरल - यह पंगी वैली की शांत और खूबसूरत जगह जिसके बारे में कम ही लोगो को पता हैं |

मिंढल - मिंढल में चामुंडा माता का फेमस मंदिर हैं जो इस घाटी में सबसे ज्यादा मानी जाने वाली माता हैं |